00 करें मतदान, मजबूत होगा लोकतंत्र
संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल में आयोजित मतदाता जागरूकता गोष्ठी में शपथ लेती छात्राएं
  Start Date: 13 Apr 2019
  End Date: 13 Apr 2019
  Location: संतकबीरनगर

अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता के तहत शनिवार, 13 अप्रैल, 2019 को संतकबीरनगर के खलीलाबाद स्थित जूनियर हाईस्कूल में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गयाl कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सीओ सदर रमेश कुमार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से बढ़ेगा मतदान प्रतिशत, तभी मजबूत होगा लोकतंत्रl

लोकतंत्र के पर्व कहे जाने वाले चुनाव में सभी की सहभागिता जरूरी है। जब तक सभी लोग मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे तब तक अच्छे नेताओं का चुनाव नहीं होगा। जिम्मेदार सरकार ही आम लोगों की भलाई के लिए बेहतर तरीके से कार्य कर सकेगी। बहुमत के आधार पर होने वाले चुनाव में एक-एक वोट कीमती है। प्रत्याशी की जीत-हार से लेकर सरकार के गठन तक में प्रत्येक वोट का महत्व होता है। पिछली बार यहां केवल 52 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना है, जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।

सीओ ने कहा कि लोकतंत्र दुनिया भर में श्रेष्ठतम शासन प्रणाली है परंतु श्रेष्ठ जन प्रतिनिधि चुनने का दायित्व नागरिकों का है। अच्छे जन प्रतिनिधि ही अच्छी सरकार बनाएंगे और ऐसी सरकार ही जिम्मेदारी पूर्वक आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में संतकबीरनगर लोकसभा सीट के लिए केवल 52 फीसदी मतदान हुआ था जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाना है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है।

खलीलाबाद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही वास्तविक मालिक होती है लेकिन अगर जनता अपने अधिकार का प्रयोग नहीं करेगी तो उसका हक भी सुरक्षित नहीं रहेगा। कम मतदान प्रतिशत के चलते शासन सत्ता अगर गलत हाथों में गई तो जनता के अधिकार भी सुरक्षित नहीं रहेगा।

कार्यक्रम में 81 लोगों ने 12 मई को मतदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देववाणी ट्रस्ट खलीलाबाद की मुख्य ट्रस्टी विनीता यादव, रत्नेश कुमार, डीसी समेकित शिक्षा रजनीश वैद्यनाथ, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय खलीलाबाद की वार्डेन प्रतिभा सिंह, अध्यापिका नीलिमा मिश्रा, गीता सिंह, सुमन सिंह, पूजा मिश्रा, प्रेमलता, हेमलता चौधरी, अर्चना श्रीवास्तव के अलावा अजय कुमार तिवारी, अफजल, प्रेमशंकर चौधरी, गुड्डू, परम प्रकाश, विश्वनाथ विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, अर्जुन प्रसाद, प्रमोद उपाध्याय, रत्नेशधर पाठक, यतींद्रनाथ आर्य आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शामिल कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने कला शिक्षक परम प्रकाश की देखरेख में आकर्षक रंगोली बनाई। चुनाव पर आधारित इस रंगोली में अमिट स्याही निशान वाली अंगुली व 12 मई को मतदान करें का स्लोगन आकर्षण का केंद्र रहा। उपस्थित अतिथियों व अन्य लोगों ने छात्राओं की मेहनत को सराहा।

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में आए अधिकारियों ने लोकतंत्र व चुनाव के विषय में अच्छी जानकारी दी। यह जानकारी पढ़ाई के साथ-साथ अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ाने में भी सहायक रहा। - रेखा, छात्रा, केजीबी खलीलाबाद

चुनाव में महिलाओं की भूमिका बढ़ाने के लिए उनसे जो अपेक्षा की गई है उसे पूरा करूंगी। अपने मां-बाप के साथ ही अन्य रिश्तेदारों व पड़ोसियों को भी मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दूंगी। अपने देश को महान बनाने के लिए यह जरूरी है। - महिमा, छात्रा-केजीबी खलीलाबाद

इस कार्यक्रम में शामिल होने से इस बात की जानकारी हुई कि देश की सेवा के लिए व्यक्ति हर जगह कुछ न कुछ कर सकता है। हम अच्छी सरकार चुनने में मदद कर सकें तो यह भी देश सेवा ही होगी। अच्छी सरकार ही समस्याओं का समाधान करेगी। - मधु, छात्रा-केजीबी खलीलाबाद

इस कार्यक्रम में यह सीख मिली कि केवल नेताओं को दोष देने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। जब प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझेगा और सही नेता का चुनाव करेगा तो बहुत सारी समस्याओं का समाधान आसानी से हो जाएगा। - ज्योति, छात्रा-केजीबी खलीलाबाद

Share:

Related Articles:

0